श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर: जिले में शुरू हुआ विशेष पंजीयन अभियान, मिलेगा पेंशन सुरक्षा का लाभ

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए जिले में विशेष पंजीयन अभियान शुरू किया गया है। भारत सरकार की प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के तहत पात्र हितग्राहियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया जाएगा।

अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जहां पात्र श्रमिक और व्यापारी सीधे पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना पंजीयन करा सकेंगे।

इन तिथियों पर लगेंगे विशेष शिविर
10 जून – नगर पालिका परिषद गौरेला
11 जून – नगर पालिका परिषद पेंड्रा
12 जून – नगर पंचायत मरवाही

श्रम विभाग के अनुसार पंजीयन के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।

पंजीयन के बाद लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा और पेंशन का लाभ मिलेगा, जिससे उनका भविष्य अधिक सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेगा।

जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, छोटे व्यापारियों और स्वरोजगार से जुड़े नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। यह पहल श्रमिकों और व्यापारियों के सामाजिक एवं आर्थिक भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About The Author