ईरान पहुंचे भारतीय धार्मिक नेताओं का प्रतिनिधिमंडल, दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली/तेहरान। भारतीय धार्मिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ईरान पहुंचा, जहां उन्होंने इस्लामिक गणराज्य ईरान के दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस प्रतिनिधिमंडल में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों के धर्मगुरु शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस दौरान सभी धर्मों के प्रतिनिधि एक मंच पर नजर आए, जिसने धार्मिक सद्भाव और आपसी एकता का संदेश दिया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि विभिन्न आस्थाओं के लोगों का एक साथ आकर श्रद्धांजलि देना मानवता, शांति और पारस्परिक सम्मान की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर आपसी भाईचारे, संवाद और धार्मिक सौहार्द को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
