चिंतन शिविर 3.0 में मुख्यमंत्री साय ने किया पौधरोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से दिया हरित छत्तीसगढ़ का संदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक संवेदनाओं को भी मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक संवेदनाओं और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रदेशवासियों से की अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकता है।

जनभागीदारी से बनेगा हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार हरित एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए जनभागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सकता है।

About The Author