CG News: गढ़फुलझर में कोलता समाज के स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, मां रामचंडी के किए दर्शन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।

मां रणेश्वर रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना

कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author