Maharishi Valmiki Jayanti 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, जानें क्या कहा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी रचना रामायण भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों की अमूल्य धरोहर है।

रामायण के संदेश आज भी प्रासंगिक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों को विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उनकी कालजयी रचना में सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के जो संदेश निहित हैं, वे आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं।

समरस और संस्कारवान समाज बनाने का आह्वान

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने समरस, संस्कारवान और विकसित समाज के निर्माण में सभी से सहभागी बनने का आह्वान किया।

महर्षि वाल्मीकि के विचार और उनकी रचनाएं समाज को नैतिकता, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।

About The Author