Asian Games 2026 में भारतीय बेटियों की स्वर्णिम सफलता पर CM साय ने दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और स्वर्णिम उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू ढांडा को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीरू ढांडा की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का मान बढ़ाया है।
4×400 मीटर महिला रिले टीम को भी बधाई
मुख्यमंत्री साय ने एशियन गेम्स की 4×400 मीटर महिला रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य किरण पहल, पूवम्मा मचेत्तिरा, प्राची और विथ्या रामराज को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भारतीय बेटियों ने बेहतरीन तालमेल, शानदार गति और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और तिरंगे का गौरव बढ़ाया।
बेटियों की सफलता से युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला खिलाड़ियों का यह स्वर्णिम प्रदर्शन उनके सामर्थ्य और आत्मविश्वास को दर्शाता है। देश की बेटियां विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर लगातार भारत को गौरवान्वित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां देश की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में बड़े सपने देखने और मेहनत व लगन के साथ उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
