दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में छत्तीसगढ़ की कार हुई डैमेज, रायपुर रजिस्टर्ड मारुति फ्रॉन्क्स बर्बाद
रायपुर/दिल्ली। दिल्ली के लाल किले के निकट सोमवार शाम हुए भीषण विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोटक एक आई-20 कार में रखा गया था।
घटनास्थल के पास छत्तीसगढ़ की एक मारुति फ्रॉन्क्स कार भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। कार रायपुर की स्काई ऑटोमोबाइल से रजिस्टर्ड है तथा इसका मालिक बालोद जिले के सिरी गांव निवासी प्रशांत बघेल है। परिवहन विभाग रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर रायपुर निवासी अभिषेक साहू का है। कार प्रशांत बघेल के छोटे भाई दिल्ली में सेल्फ ड्राइव के लिए उपयोग करते थे। आशंका है कि छत्तीसगढ़ के कुछ नागरिक भी इस हादसे में घायल हो सकते हैं।
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे फिदायीन हमला मानते हुए जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोटक कार पुलवामा निवासी तारिक ने खरीदी थी तथा इसमें कथित आतंकवादी डॉक्टर उमर मोहम्मद सवार था। सभी पहलुओं से गहन जांच जारी है।
