CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, महिला दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला आयोजित होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जताते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया है। साथ ही, उन्होंने महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया, जिस पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सहमति जताई।

CM विष्णुदेव साय से मिले क्रिकेट संघ के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्हें भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मुकाबले के लिए क्रिकेट संघ को बधाई दी और सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

महिला दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेश का सुझाव

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर प्रदेश की महिलाओं, युवाओं और खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह रहेगा। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश निःशुल्क रखने का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री के इस सुझाव पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की। इससे महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन देने और अधिक से अधिक महिलाओं को खेलों से जोड़ने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है।

बेटियों को मिलेगा आगे बढ़ने का प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन प्रदेश की खेल यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। देश और दुनिया की श्रेष्ठ महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रदेश की धरती पर खेलते देखना बेटियों और युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा।

उन्होंने कहा कि जब बालिकाएं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मैदान पर आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा के साथ खेलते देखेंगी, तो उनमें भी क्रिकेट सहित अन्य खेलों को करियर के रूप में अपनाने का उत्साह बढ़ेगा।

छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांवों, कस्बों और आदिवासी एवं दूरस्थ अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत इन प्रतिभाओं को बेहतर खेल अधोसंरचना, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने की है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से बढ़ेगा खिलाड़ियों का उत्साह

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी से प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार होता है। इससे युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों को करीब से देखने तथा श्रेष्ठ खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल अच्छे खिलाड़ी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसी मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना भी है, जिसमें बच्चों और युवाओं को परिवार तथा समाज से खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल

About The Author