CM विष्णुदेव साय ने मेदांता अस्पताल में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
गुरुग्राम। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉक्टरों से किरण सिंह देव के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर उपचार और चिकित्सकों की देखरेख में वह शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जनसेवा के कार्यों में फिर से सक्रिय होंगे।
मुख्यमंत्री ने किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को संवेदनशीलता और आत्मीयता का प्रतीक माना जा रहा है। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
