राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में बदलाव की सराहना की, कहा— जहां कभी आतंक का अंधेरा था, वहां आज विकास का उजियारा
छत्तीसगढ़। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों तथा युवाओं की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रदेश के युवा नक्सलवाद के भटकाव से निकलकर मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने इस परिवर्तन को प्रदेश और देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
नक्सलवाद से विकास की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति ने कहा कि जहां कभी आतंक का अंधेरा था, वहां आज विकास का उजियारा फैल रहा है। इस बदलाव से न केवल युवाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ और पूरे भारत के विकास को भी गति मिल रही है।
उन्होंने युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों के महत्व को रेखांकित किया।
नुआखाई सामाजिक एकता और सेवा भावना का पर्व: राज्यपाल रमेन डेका
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को नुआखाई जुहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नुआखाई केवल नई फसल के आगमन की खुशी मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह धरती माता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, किसानों के परिश्रम का सम्मान करने और मिल-जुलकर खुशियां बांटने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की परंपरा को मजबूत करता है।
राज्यपाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति को प्रदेश के लिए सौभाग्य और प्रेरणा का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का संघर्ष, सादगी, समर्पण और सेवाभाव सभी के लिए प्रेरणादायी है।
युवाओं से नशे और भटकाव से दूर रहने की अपील
राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा को अपने जीवन का स्वभाव बनाएं और नशे तथा भटकाव से दूर रहकर ज्ञान, कौशल और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित, संस्कारित और सेवाभावी युवा ही सशक्त समाज तथा विकसित राष्ट्र की मजबूत आधारशिला हैं।
रक्तदाताओं की सराहना, महिला रक्तदाताओं के योगदान को किया नमन
राज्यपाल ने रक्तदान करने वाले लोगों की सराहना करते हुए विशेष रूप से महिला रक्तदाताओं के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की महान सेवाओं में से एक है और यह जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जीवन बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ से गहरा आत्मीय संबंध है। प्रदेशवासियों के मन में उनके प्रति अपार आदर और आत्मीयता है। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की प्रेरणादायी मिसाल है, जो विशेष रूप से बेटियों और युवाओं को आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता ह
