विशाखापट्टनम टूर पैकेज: 3,199 रुपये में 3 दिन की मस्ती, बीच, पहाड़ और फ्री रील्स-फोटो का ऑफर
रायपुर। गर्मी की छुट्टियों और मानसून सीजन के बीच पर्यटन प्रेमियों के लिए विशाखापट्टनम (VIZAG) घूमने का विशेष टूर पैकेज लॉन्च किया गया है। आयोजक सनलाइट टूर & ट्रेवल्स द्वारा 26 जून से 29 जून तक आयोजित इस 3 दिवसीय टूर की प्रति व्यक्ति कीमत 3,199 रुपये रखी गई है।
टूर पैकेज में यात्रियों को ट्रेन एवं बस से यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही समुद्र किनारे ठहरने (सी-साइड स्टे), स्वादिष्ट भोजन, दर्शनीय स्थलों का भ्रमण एवं मनोरंजन गतिविधियां भी शामिल रहेंगी। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को फ्री रील्स और फोटोशूट की सुविधा भी दी जाएगी।
इस टूर के दौरान पर्यटक विशाखापट्टनम के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे, जिनमें आरके बीच, रुशिकोंडा बीच, कैलासगिरि पार्क, वीएमआरडीए पार्क, विशाखापट्टनम पोर्ट क्षेत्र, अराकू वैली और जूलॉजिकल पार्क शामिल हैं।
आयोजकों का दावा है कि कम बजट में समुद्र तट, प्राकृतिक वादियां और मनोरंजन का अनुभव देने के उद्देश्य से यह विशेष पैकेज तैयार किया गया है। टूर में आरामदायक आवास, भोजन, दर्शनीय स्थलों की सैर और मनोरंजन गतिविधियों को शामिल किया गया है।
बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग पोस्टर में दिए गए मोबाइल नंबर 9009303234 और 7803801378 पर संपर्क कर सकते हैं।
नोट: यात्रा से पहले पैकेज में शामिल सुविधाओं, नियमों और अतिरिक्त शुल्क संबंधी जानकारी आयोजकों से अवश्य प्राप्त कर लें।
