CG News: शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर CM विष्णु देव साय ने जताया शोक, परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना
रायपुर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश जारी कर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
CM साय ने एक्स पर साझा की संवेदनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति व्यक्त कीं।
बाबा महाकाल से की दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
मुख्यमंत्री साय ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य देने की कामना की।
काशी बाई जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
