मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. रमन सिंह को 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह को उनके वैवाहिक जीवन के 47 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह का दाम्पत्य जीवन आपसी विश्वास, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने ईश्वर से दोनों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि से परिपूर्ण जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने सार्वजनिक जीवन में लंबे समय तक प्रदेश और देश की सेवा की है तथा उनके साथ श्रीमती वीणा सिंह का सहयोग और समर्थन सदैव प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने दोनों के सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की निरंतरता के लिए शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

गौरतलब है कि डॉ. रमन सिंह और श्रीमती वीणा सिंह आज अपने वैवाहिक जीवन की 47वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक नेताओं और शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

About The Author