राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सौजन्य भेंट
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन स्थित लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री की यह शिष्टाचार भेंट राज्य सरकार और राजभवन के बीच बेहतर समन्वय तथा संवैधानिक परंपराओं के निर्वहन का प्रतीक मानी जा रही है।
