Asian Para Games 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय पैरा खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, कहा- तिरंगे का मान बढ़ाएं खिलाड़ी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित हो रहे 5वें एशियाई पैरा गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय पैरा खिलाड़ियों को सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के अटूट हौसले, कठिन परिश्रम और देश के लिए कुछ कर गुजरने के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि समस्त देशवासियों को भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है।
भारतीय खिलाड़ियों के हौसले पर देश को गर्व
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और अदम्य साहस से देश का गौरव बढ़ाया है। उनके प्रति पूरे देश का आशीर्वाद और समर्थन है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने खेल से देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
तिरंगे का मान बढ़ाने का जताया विश्वास
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करेंगे और एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
एशियाई पैरा गेम्स भारतीय खिलाड़ियों के कौशल, संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
