श्रीरामभूमि’ से अनुपम खेर का फर्स्ट लुक जारी, निभाएंगे VHP नेता अशोक सिंघल का किरदार

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘श्रीरामभूमि’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। अयोध्या में फिल्म की शूटिंग के बीच अभिनेता ने अपने किरदार का पहला लुक (First Look) सोशल मीडिया पर साझा कर बड़ा खुलासा किया है।अनुपम खेर ने बताया कि वह फिल्म में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इस किरदार को अपने फिल्मी करियर के सबसे महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रोल्स में से एक बताया।सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक साझा करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि यह भूमिका उनके लिए केवल एक अभिनय नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उनका लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं और फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।फिल्म ‘श्रीरामभूमि’ की शूटिंग इन दिनों अयोध्या में जारी है। फिल्म राम मंदिर आंदोलन और उससे जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं की ओर से अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।अनुपम खेर का यह नया अवतार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले समय की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो सकती है।

About The Author