जगदीशपुर में होगी ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, विधानसभा मानसून सत्र से पहले तैयारियों की खुद मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में उच्च स्तरीय बैठक लेकर 19 जुलाई को भोपाल जिले के ऐतिहासिक ग्राम जगदीशपुर में प्रस्तावित मंत्रिपरिषद की बैठक तथा 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने बैठक में मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों और महत्वपूर्ण प्रस्तावों की बिंदुवार जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रस्ताव पूरी तैयारी और आवश्यक तथ्यों के साथ प्रस्तुत किए जाएं, ताकि कैबिनेट बैठक और विधानसभा सत्र सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।जगदीशपुर में होगी विशेष कैबिनेट बैठकमुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में होने वाली यह कैबिनेट बैठक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण पुरातात्विक धरोहर स्थल जगदीशपुर में आयोजित की जाएगी। सरकार इस बैठक के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के संदेश को भी प्रमुखता देना चाहती है।मानसून सत्र की रणनीति पर मंथनबैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र के एजेंडे, विधायी कार्यों, प्रशासनिक तैयारियों और विभिन्न विभागों के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले सभी विधेयकों एवं प्रस्तावों की तैयारी समयबद्ध और त्रुटिरहित हो।बैठक में रहे वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी मौजूदबैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, अशोक बर्णवाल, अनुपम राजन, शिवशेखर शुक्ला, संजय दुबे, मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित सचिव, अपर सचिव और उप सचिव स्तर के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
