Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत मंडपम में किया हरित ऊर्जा पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन, निवेशकों को मिलेंगी नई संभावनाएं
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 के दौरान छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा विकास की संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रदर्शनी स्टॉल पर राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी विकास पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया।

रिन्यूएबल एनर्जी नीति और निवेश के अवसरों की जानकारी
विमोचित पुस्तक में छत्तीसगढ़ की रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजनाओं तथा स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा विकास की संभावनाओं को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
यह पुस्तक निवेशकों और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को छत्तीसगढ़ की नीतियों, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की योजनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
हरित ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और नवाचार के नए अवसरों के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना है।
उन्होंने कहा कि राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सरकार इन संभावनाओं को साकार करने के लिए निवेश को प्रोत्साहित कर रही है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
