CG News: छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल, रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि माता कौशल्या की पावन भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विशेष स्नेह प्रदेशवासियों के लिए शक्ति और विश्वास का संबल है।
छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति अमित शाह की प्रतिबद्धता तथा उनका निरंतर सहयोग विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
