Radha Ashtami 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं, मां राधा से सुख-समृद्धि की कामना

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पावन पर्व राधा अष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां राधा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता बनाए रखने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम, भक्ति, त्याग और तप की वंदनीय देवी मां राधा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि राधा अष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं संपन्नता का संचार हो।

About The Author