मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का स्वागत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत से सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेश में उनका स्वागत किया।

इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक के रूप में राजकीय गमछा भेंट किया। इसके साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक और बेल मेटल से निर्मित भगवान श्रीराम एवं माता शबरी की आकर्षक प्रतिकृति भी स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी.वी. संजय कुमार, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का भी स्वागत किया।

गौरतलब है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत रायपुर स्थित हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हैं।

About The Author