CM विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में हुए शामिल

बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर पर अर्पित किया पुष्पचक्र, शोकाकुल परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे। यहां उन्होंने अहिवारा विधायक स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन पूरे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत रूप से अत्यंत पीड़ादायक है। स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और परिवारजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

About The Author