अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: छत्तीसगढ़ में जिला मुख्यालयों से ग्राम पंचायतों तक होगा सामूहिक योगाभ्यास, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे नेतृत्व
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस वर्ष “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ व्यापक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य सरकार ने जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक योग दिवस के आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। 21 जून को प्रदेशभर में हजारों नागरिक एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे।
रायपुर में राज्यपाल, सरगुजा में मुख्यमंत्री करेंगे योग कार्यक्रम का नेतृत्व
राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिले में सुबह 7 बजे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।
उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न जिलों में होंगे शामिल
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में राज्य के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि नामित किया गया है।
तोखन साहू – बिलासपुर,अरुण साव – दुर्ग,विजय शर्मा – कबीरधा
डॉ. रमन सिंह – राजनांदगांव
रामविचार नेताम – कोरिया
दयालदास बघेल – महासमुंद
केदार कश्यप – सुकमा
लखनलाल देवांगन – कांकेर
ओ.पी. चौधरी – जांजगीर-चांपा
टंकराम वर्मा – सारंगढ़-बिलाईगढ़
लक्ष्मी राजवाड़े – बलरामपुर-रामानुजगंज
राजेश अग्रवाल – जशपुर
गुरु खुशवंत साहेब – कोरबा
गजेन्द्र यादव – बालोद
सांसद और विधायक भी संभालेंगे आयोजन की जिम्मेदारी
प्रदेश के विभिन्न जिलों में सांसदों और विधायकों को भी मुख्य अतिथि बनाया गया है।
सांसदों की जिम्मेदारी
बृजमोहन अग्रवाल – बलौदाबाजार-भाटापारा
विजय बघेल – बेमेतरा
संतोष पांडेय – मोहला-मानपुर-चौकी
चिंतामणि महाराज – सूरजपुर
रूपकुमारी चौधरी – गरियाबंद
राधेश्याम राठिया – रायगढ़
कमलेश जांगड़े – सक्ती/जांजगीर क्षेत्र
महेश कश्यप – नारायणपुर
भोजराज नाग – कोंडागांव
विधायकों की जिम्मेदारी
लता उसेंडी – बीजापुर
ललित चंद्राकर – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
प्रणव कुमार मरपच्ची – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
पुन्नूलाल मोहले – मुंगेली
अजय चंद्राकर – धमतरी
रेणुका सिंह – मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
किरण सिंह देव – बस्तर
चौतराम अटामी – दंतेवाड़ा
अंतिम चरण में तैयारियां
जिला प्रशासन की निगरानी में सभी जिलों में योग दिवस के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित कर योग को जन-जन तक पहुंचाना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का बड़ा उत्सव बनने जा रहा है, जहां लाखों लोग एक साथ योग कर स्वस्थ और संतुलित जीवन का संकल्प लेंगे।
