दिल्ली कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने किया सगाई का ऐलान, स्टेज पर मंगेतर शेखर चौधरी संग शेयर किए खास पल

नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी गायिका जैस्मीन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट में फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। दिल्ली में आयोजित लाइव शो के दौरान उन्होंने स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाकर सभी के सामने अपनी सगाई (Engagement) की घोषणा की। जैसे ही जैस्मीन ने अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाई, पूरा ऑडिटोरियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा।

स्टेज पर किया सगाई का ऐलान

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन सैंडलस ने अपने फैंस के साथ यह खास पल साझा किया। उन्होंने शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया और अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की। इस सरप्राइज मोमेंट ने शो में मौजूद दर्शकों को भावुक और उत्साहित कर दिया।

‘लावां’ गाने पर किया रोमांटिक डांस

सगाई की घोषणा के बाद जैस्मीन और शेखर ने मंच पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल बिताए। दोनों ने जैस्मीन के लोकप्रिय पंजाबी गीत ‘लावां’ पर डांस भी किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार जैस्मीन सैंडलस और शेखर चौधरी को सगाई की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जहां प्रशंसकों ने दोनों की जोड़ी की जमकर तारीफ की।

About The Author