करोड़ों की मालकिन रश्मिका और लग्जरी लाइफ जीने वाले विजय की हुई शादी, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान

दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को विवाह बंधन में बंध गए। इस शादी को इस वर्ष की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी शादियों में गिना जा रहा है। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी को Wedding of VIROSH नाम दिया है। शादी की खबर के साथ ही दोनों की कुल संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

रश्मिका मंदाना की नेटवर्थ और कमाई
रश्मिका मंदाना के इंस्टाग्राम पर 4.8 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्हें नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। वह दक्षिण भारत की सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 66 करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया जाता है कि वह एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। उनकी आय का प्रमुख स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और उनका पर्सनल परफ्यूम ब्रांड है।

विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ और निवेश
विजय देवरकोंडा की कुल संपत्ति 66 करोड़ से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी नेटवर्थ अलग-अलग आंकी गई है। अभिनय के अलावा उन्होंने फैशन, स्पोर्ट्स और रियल एस्टेट क्षेत्र में भी निवेश किया है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी सालाना कमाई का बड़ा हिस्सा आता है। ड्रिंक्स और फैशन श्रेणी के प्रत्येक ब्रांड समझौते से उन्हें 1 से 2 करोड़ रुपये तक मिलते हैं।

दोनों की कुल संपत्ति
रश्मिका और विजय की संयुक्त संपत्ति 130 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जाती है। यह जोड़ी न केवल भारतीय फिल्म उद्योग की चर्चित जोड़ियों में शामिल है, बल्कि तेलुगु सिनेमा के प्रभावशाली युवा सितारों में भी गिनी जाती है। हालांकि दोनों ने विवाह की पुष्टि कर दी है, लेकिन समारोह के स्थान और अन्य तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।

About The Author