“यह बेहद बीमार इंसान है”: ट्रंप की ‘विनाशकारी’ धमकी पर भड़के डेमोक्रेट्स
ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच संघर्ष विकराल होता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को तबाह करने की धमकी दी है। इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि उसके संयम की सीमा समाप्त हो चुकी है और अब वह सीमाओं का उल्लंघन करके हमले करेगा।
ट्रंप के ‘पूरी सभ्यता खत्म कर देने’ वाले बयान पर अमेरिका में भी कड़ी आलोचना हुई है। सीनेट के वरिष्ठ डेमोक्रेट नेता चक शूमर ने ट्रंप को ‘बेहद बीमार इंसान’ बताते हुए कहा, “हर वह रिपब्लिकन जो इस बेतुकी जंग के खिलाफ वोटिंग में हमारे साथ नहीं है, वह इस पूरी बकवास के नतीजों के लिए जिम्मेदार होगा।”
