रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन स्थित लोकभवन में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई के अद्वितीय साहस, वीरता और बलिदान को नमन किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी उपस्थित होकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
रानी लक्ष्मीबाई भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी वीरांगनाओं में से एक थीं। उनका साहस, देशभक्ति और संघर्ष आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता है।
