बाजार अपडेट: सेंसेक्स में 829 अंकों की भारी गिरावट, निफ्टी भी 227 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 829.29 अंक यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 227.70 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 23,639.15 अंक पर बंद हुआ। बाजार ने आज भी लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। हालांकि रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कुछ कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स की 30 में से 24 कंपनियों के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि केवल 6 कंपनियों के शेयर बढ़त में रहे। वहीं निफ्टी 50 में 50 में से 10 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और 40 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी का शेयर 2.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे अधिक चढ़ा, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 4.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे अधिक टूटा।

बढ़त के साथ बंद होने वाले सेंसेक्स के अन्य शेयरों में पावर ग्रिड 1.64 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.61 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.05 प्रतिशत और सन फार्मा 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं गिरावट वाले शेयरों में मारुति सुजुकी 3.60 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 3.31 प्रतिशत, एलएंडटी 3.06 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.90 प्रतिशत, ट्रेंट 2.46 प्रतिशत, इंडिगो 2.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 2.19 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 2.13 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 2.01 प्रतिशत, आईटीसी 1.63 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.38 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.22 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.03 प्रतिशत, टीसीएस 0.90 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.82 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.64 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.48 प्रतिशत, एसबीआई 0.48 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.37 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.18 प्रतिशत, टाइटन 0.08 प्रतिशत और बीईएल के शेयर 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

About The Author