अवैध शराब तस्करी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, बाइक समेत 40 हजार की शराब जब्त

राजनांदगांव में संयुक्त टीम की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उड़नदस्ता और आबकारी वृत्त चिचोला की संयुक्त टीम ने ककोड़ी-बंजारी मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन से अवैध शराब की खेप बरामद की है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान बाइक क्रमांक CG 08 AB 9020 से 5.4 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित 30 नग देशी शराब संत्री नंबर-01 का अवैध परिवहन किया जा रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कोलिहा लमटी निवासी मुकेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया। जांच में शराब परिवहन के लिए उपयोग किए जा रहे दोपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त

आबकारी अधिकारियों के मुताबिक जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगा शिकंजा

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग की टीमों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author