राज्यपाल रमेन डेका से रायपुर के जनप्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन स्थित लोकभवन में रायपुर शहर के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल रमेन डेका से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू तथा रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने भेंट कर उनका अभिवादन किया।
मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने राजधानी रायपुर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए शुभकामनाएं दीं।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात को राजधानी के विकास और जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद के रूप में देखा जा रहा है।
