दिल्ली ब्लास्ट केस: लखनऊ में डॉक्टर परवेज अंसारी के घर एटीएस छापा, शाहीन शाहिद की कार जब्त

नई दिल्ली/लखनऊ। लाल किला विस्फोट के बाद यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को लखनऊ के मड़ियांव आईआईएम रोड मुत्तकीपुर स्थित डॉक्टर परवेज अंसारी के घर छापेमारी की।

कार्रवाई फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तारों की जांच का हिस्सा है। मॉड्यूल के सरगना डॉ मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड डॉ शाहीन शाहिद को सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली ब्लास्ट में शाहीन का प्रत्यक्ष हाथ होने की आशंका है।

छापे में डॉ परवेज अंसारी की कार बरामद हुई जिसमें इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का पास लगा था। एक अन्य कार डॉ शाहीन शाहिद के नाम पर पंजीकृत मिली। शाहीन लालबाग की मूल निवासी है और उसका पुस्तैनी मकान भी जांच के दायरे में है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सहारनपुर निवासी डॉ आदिल की निशानदेही पर डॉ मुजम्मिल को पहले गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी डॉक्टरों के आपसी संबंध और आतंकी नेटवर्क की गहराई की जांच तेज कर दी गई है। एटीएस लालबाग में शाहीन के मकान पर भी छापेमारी की तैयारी कर रही है।

About The Author