डेडलाइन से समाधान नहीं, बयानबाजी से बढ़ रहा तनाव
वॉशिंगटन। ईरान को दी गई समयसीमा को लेकर संयुक्त राष्ट्र के पूर्व राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की डेडलाइन से युद्ध समाप्त करने के लिए कोई ठोस समझौता संभव नहीं होगा। उनके अनुसार, अमेरिका और ईरान के अधिकारियों के बीच लगातार हो रही तीखी बयानबाजी से हालात और अधिक गंभीर होते जा रहे हैं।
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट के बाद व्हाइट हाउस ने स्थिति स्पष्ट की है। व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि ईरान में परमाणु हथियार के उपयोग पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
बहरीन में अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी
अमेरिका ने बहरीन में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ की एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी नागरिकों को अगले आदेश तक सुरक्षित स्थानों पर रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
जंग के बीच ईरान में एकजुटता का प्रदर्शन
अमेरिका और इजराइल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान में आम जनता ने एकजुटता का परिचय दिया है। लोग बिजली संयंत्रों के पास एकत्र हुए और मानव श्रृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया। यह प्रदर्शन देश के भीतर एकजुटता और समर्थन का संकेत माना जा रहा है।
