समय-सीमा बैठक में सख्त निर्देश: लंबित प्रकरणों का करें तत्काल निराकरण, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचे

????????????????????????????????????

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनदर्शन और बस्तर मुन्ने अभियान की हुई समीक्षा, अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों पर दिखाई सख्ती

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सीईओ अविनाश भोई ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।

बस्तर मुन्ने अभियान की प्रगति की समीक्षा

सीईओ भोई ने बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि हितग्राहियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज की जाए, ताकि योजनाओं की वास्तविक प्रगति की प्रभावी निगरानी हो सके। उन्होंने सभी विभागों को डेटा एंट्री में शत-प्रतिशत शुद्धता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

जनदर्शन के लंबित आवेदनों का शीघ्र समाधान करें

बैठक में जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए और आवेदकों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विकासखंडवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

सीईओ अविनाश भोई ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author