मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा दौरे पर, करोड़ों के विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देने के साथ-साथ सत्य निज नाम बोध संस्थान, पोंड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू करेंगे। वहीं कार्यक्रम में जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।

कई विधायक और जनप्रतिनिधि रहेंगे उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह, शेषराज हरबंश, बालेश्वर साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

विकास और आध्यात्म का संगम

मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों को भी नई ऊर्जा देगा। क्षेत्र में नई परियोजनाओं के शुभारंभ से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है, वहीं सत्संग सम्मेलन में मुख्यमंत्री की मौजूदगी कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करेगी।

About The Author