खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूजा-अर्चना कर लिया निर्माणाधीन हनुमान लोक का जायजा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के छोला रोड स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो नई ट्रेनों के स्टॉपेज शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


भगवान श्री हनुमान के किए दर्शन-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से भी उन्होंने आत्मीय मुलाकात की।


निर्माणाधीन ‘श्री खेड़ापति हनुमान लोक’ का किया निरीक्षण

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन श्री खेड़ापति हनुमान लोक का अवलोकन किया और चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली।

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मुख्यमंत्री को हनुमान लोक परियोजना की प्रगति और विभिन्न निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।


श्रद्धालुओं से की मुलाकात, सम्मान स्वरूप मिली गदा

मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं ने सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री को गदा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

About The Author