मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने DGP कैलाश मकवाणा की माताजी के निधन पर जताया शोक
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा की माताजी श्रीमती गंगा मकवाणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि वे स्वर्गीय श्रीमती गंगा मकवाणा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा और उनके समस्त परिवार के साथ हैं।
