CG Cabinet Meeting: 30 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकता है मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी।

विभागीय प्रस्तावों पर होगी चर्चा

बैठक में राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों और विभागीय प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। शासन स्तर पर लंबित मामलों को भी बैठक में चर्चा के लिए रखा जा सकता है।

बैठक को लेकर संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न विभाग अपने प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

फैसलों की तस्वीर बैठक के बाद होगी साफ

कैबिनेट बैठक में किन प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी, इसकी विस्तृत जानकारी बैठक के बाद ही सामने आएगी। ऐसे में 30 सितंबर की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर सभी की नजर रहेगी।

About The Author