राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी, CM साय ने कहा- अनुभव को जीवन की प्रेरणा बनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का अवसर प्रेरणादायी रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्रपति महोदया से प्राप्त प्रोत्साहन और इस यात्रा के दौरान मिले अनुभव को वे अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें देश की समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और उपलब्धियों से जोड़ते हैं। जब नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है, तो हमारी विरासत को नई ऊर्जा और व्यापक पहचान मिलती है।
विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने की दी प्रेरणा
मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने सपनों को बड़ा रखें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी मेहनत और उपलब्धियां न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश को गौरवान्वित करेंगी।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को राष्ट्रपति से हुई मुलाकात को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अनुभव मानते हुए इससे प्रेरणा लेने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इन विद्यार्थियों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से भेंट करने वाले विद्यार्थियों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के विद्यार्थी शामिल रहे। इनमें—
- नारायणपुर जिले की राजवती पोयाम
- सुकमा जिले के हिमांशु ठाकुर
- दुर्ग जिले की पायल राजानी
- महासमुंद जिले की रागनी साहू
- रायपुर जिले के नुकेश कुमार वर्मा
- महासमुंद जिले के दुर्गेश साहू
- महासमुंद जिले के डिगेश सेन
शामिल थे।
इस अवसर पर डॉ. मुक्ति बैस, राज्य नोडल अधिकारी, समग्र शिक्षा, रायपुर तथा श्री चंद्रशेखर मिथलेश, व्याख्याता (भौतिकी), शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद भी उपस्थित रहे।
