छत्तीसगढ़ में 15 मेडिकल कॉलेज, 34 नालंदा परिसर बन रहे; 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव से रोजगार को मिलेगी रफ्तार—CM साय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला और वर्तमान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा की जिम्मेदारी मिली है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का उन्होंने प्रयास किया है।

नक्सलवाद की बाधा दूर होने से विकास को मिलेगी नई गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के सामने संभावनाओं का नया आकाश है। नक्सलवाद की बाधा दूर होने के साथ बस्तर सहित पूरा प्रदेश विकास की नई गति पकड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध छत्तीसगढ़ को मानव विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में विकसित छत्तीसगढ़ अपनी सशक्त भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author