बालाघाट में विकास की नई रोशनी, 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर; CM मोहन यादव ने किया 225 करोड़ का ऐलान

ग्राम बोंदारी में मुख्यमंत्री ने बैगा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैगा समाज मध्यप्रदेश की गौरवशाली जनजातीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

बैगा परिवारों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, सड़क, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैगा युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति, ज्ञान और स्थानीय उत्पादों को आजीविका तथा बाजार से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बैगा समुदाय को आदर, सम्मान, अधिकार और अवसर के साथ विकास की मुख्यधारा में लाना है।

लाड़ली बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने निभाया भाई का रिश्ता

कार्यक्रम से पहले बालाघाट जिले की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। रक्षाबंधन के इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहनों के स्नेह और आशीर्वाद को आत्मीयता से स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, स्थानीय विधायक श्री संजय उईके, विधायक श्री मधु भगत, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author