मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़’ पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में ‘संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़’ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़ी पुस्तक का अवलोकन भी किया। पुस्तक में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ से संबंधित विकास कार्यों और परियोजना की विभिन्न गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक विमोचन के अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम तथा विधायक प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय का यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं और उनसे जुड़े कार्यों के दस्तावेजीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About The Author