समुदाय के परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने विशेष अभियान, पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं
रायपुर। समाज के वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों को शासन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को आवश्यक दस्तावेज और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की पहल की जाएगी।
अभियान के तहत पात्र परिवारों के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना और जॉब कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने और योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र परिवार आवश्यक दस्तावेजों या जानकारी के अभाव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। विशेष अभियान के जरिए परिवारों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सुरक्षा बलों के अधिकारी-जवान, स्कूली विद्यार्थी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
