मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज होगी मंत्री परिषद की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा
रायपुर, 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में राज्य मंत्री परिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है।

मंत्री परिषद की इस बैठक में विकास कार्यों, प्रशासनिक निर्णयों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में लिए गए निर्णयों का प्रदेश के विकास और आम नागरिकों से जुड़े कई मुद्दों पर प्रभाव पड़ सकता है।
बैठक के बाद सरकार की ओर से कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों की आधिकारिक जानकारी प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा किए जाने की संभावना है।
