पिंगली वेंकैया को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- तिरंगा देश की एकता और स्वाभिमान का प्रतीक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को नमन किया।

वित्त मंत्री ने कहा कि पिंगली वेंकैया का राष्ट्र के प्रति समर्पण और भारतीय तिरंगे के निर्माण में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल भारत की पहचान नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।

राष्ट्रभक्ति और समर्पण की प्रेरणा हैं पिंगली वेंकैया

ओपी चौधरी ने कहा कि पिंगली वेंकैया का जीवन राष्ट्रभक्ति, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका योगदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और देशहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

देश सदैव रहेगा उनका ऋणी

वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्र पिंगली वेंकैया के अमूल्य योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों को भी देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय गौरव की भावना से प्रेरित करता रहेगा।

About The Author