स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव देंगे राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान राष्ट्रचिंतक, आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

वित्त मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्र निर्माण के संदेश से न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा दी। उनका जीवन आत्मविश्वास, सेवा, चरित्र निर्माण और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

युवाओं के लिए आज भी हैं प्रेरणास्रोत

ओपी चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार आज भी देश के युवाओं को राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आदर्श आत्मबल, ज्ञान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत बनाते हैं।

विकसित भारत के संकल्प को मिलती रहेगी नई ऊर्जा

वित्त मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन-दर्शन और उनके विचार सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे। उनके आदर्श विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।

About The Author