बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, दो एकड़ से अधिक भूमि पर लगी फसल जब्त
रायपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सरना टोली क्षेत्र में अफीम की बड़े पैमाने पर हो रही अवैध खेती का पता चला है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो एकड़ से अधिक भूमि पर लगी अफीम की फसल को अपने कब्जे में ले लिया है।
कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव के निर्देश पर प्रशासनिक और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की पुष्टि हुई। अंधेरा होने के कारण फसल को नष्ट करने और अन्य वैधानिक कार्रवाई कल सुबह शुरू की जाएगी।
फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस की रात्रिकालीन निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए विशेषज्ञों की टीम को सूचित कर दिया है। कल सुबह नारकोटिक्स विभाग और संबंधित विशेषज्ञों की मौजूदगी में अफीम की फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
क्याबलरामपुर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, दो एकड़ से अधिक भूमि पर लगी फसल जब्त