जोरातरई में ढाई साल के मासूम पर बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत नाजुक

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पड़ोस में रहने वाले एक 65 वर्षीय बुजुर्ग परदेशी देवांगन ने महज ढाई साल के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चा पप्पू आरोपी बुजुर्ग के घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने बच्चे को वहां से हटने के लिए कहा। जब बच्चा नहीं हटा तो आरोपी ने पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद बच्चा लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसे परिजनों ने तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है। इस वारदात के बाद से पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

About The Author