बीजापुर में CBI की छापेमारी : रिश्वत लेते चार डाक कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार
बीजापुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर नगर के ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग के चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई गुरुवार रात करीब 8:30 बजे की गई, जिसमें आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (एसडीआई) शास्त्री कुमार पैंकरा, मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। छापेमारी के बाद CBI टीम चारों आरोपियों को अपने साथ ले गई और पूछताछ कर रही है।
इस घटना से डाक विभाग सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
