नए साल पर 71 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन, 31 दिसंबर को आदेश जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत में प्रशासनिक तंत्र में व्यापक फेरबदल होगा। प्रदेश के 71 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी तथा अधिकारियों की तैनाती नए सिरे से की जाएगी।
25 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले दो आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव बनाया जाएगा। 2010 बैच के 17 अधिकारी एक जनवरी से सचिव के पद पर पदोन्नत होंगे।
सूची में भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, उज्जैन संभाग के कमिश्नर आशीष सिंह, ट्रेजरी कमिश्नर भास्कर लक्ष्य कर तथा सीपीआर दीपक सक्सेना के नाम शामिल हैं।
अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश 31 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने 71 आईएएस अधिकारियों के नामों पर मुहर लगा दी है।
