रायपुर से दिल्ली तक गूंजेगा “जय श्री राम” – पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में निकाली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा

रायपुर। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के नेतृत्व में “सनातन हिंदू एकता पदयात्रा” का भव्य शुभारंभ हो गया है।

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी हनुमान मंदिर से हजारों सनातनी भक्तों ने भगवा ध्वज थामते हुए पदयात्रा का शुभारंभ किया।

इस ऐतिहासिक यात्रा का उद्देश्य — भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का आह्वान है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस दिव्य संकल्प में पूरे देश से हजारों की संख्या में सनातनी हिंदू शामिल हो रहे हैं।

यह पदयात्रा 7 नवंबर से दिल्ली तक जाएगी और वहां से वृंदावन धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देवसिंह, राजीव लोचन महाराज एवं हनुमान भक्त बसंत अग्रवाल ने भगवा ध्वज लहराकर पदयात्रा को रवाना किया।

पूरे वातावरण में “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के उद्घोष से आकाश गूंज उठा।

About The Author